Finance news
खुल गया इश्यू, आईपीओ , जानिए क्या निवेश करना ठीक है
Share market news : आईपीओ: तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ आज यानि 5 सितंबर से निवेशकों के लिए खुल गया है। 500-525 रुपए प्राइस बैंड वाले ipo के लिए निवेशक अप्लाई कर सकते है। आज TMB का ग्रे मार्केट में प्रीमियम 25 रूपये पर ट्रेड हो रहा है।
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक, देश के सबसे पुराने प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक है। इसकी हिस्ट्री 100 साल पुरानी है। बैंक माइक्रो-स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज, एग्रीकल्चरल और रिटेल कस्टमर्स को कई तरह की सर्विसेज उपलब्ध कराता है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक द्वारा 509 ब्रांचेज ऑपरेट किया जाता है, जिसमें से 369 ब्रांचेज तमिलनाडु में ही हैं। बैंक के बिजनेस में होम स्टेट ब्रांचेज का 70 पर्सेंट से ज्यादा योगदान है।
यह भी पढ़े :iPhone 13 Pro Max मिल रहा 6000 से कम में
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक IPO के लिए आवेदन 5 सितम्बर से 7 सितम्बर तक किया जा सकता हैं।बैंक इस इश्यू से करीब 832 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। आईपीओ का प्राइस बैंड 500- से 525 रूपये है। जिसमे minimum investment 14000 रूपये का है। Ipo के एक लॉट की size 28 हैं यानी की प्रति लॉट 28 शेयर इश्यू किए जाएगी।
बाजार के जानकारों के मुताबिक तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक IPO ग्रे मार्केट में 25 रूपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यानी कि बैंक का आईपीओ उसके अपर प्राइस बैंड से ₹25 अधिक मतलब की ₹550 पर लिस्ट हो सकता है। 1 दिन पहले आईपीओ ₹36 की प्रीमियम पर ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहा था।



