खाली पेट रोजाना करें किशमिश का सेवन, मिलेंगे सेहत को ये फायदे…

Soaked Kishmish Benefits: बहुत सी महिलाओं को चेहरे पर मुहांसे और दाग-धब्बों की समस्या रहती हैं. कई बार वे अपनी स्किन को क्लियर बनाने के लिए बाजार में मौजूद की ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती हैं. लेकिन कुछ दिनों के लिए ये ठीक होने के बाद फिर से उसी रफ्तार में निकलने लगते हैं. जिसकी वजह से चेहरा भद्दा नजर आने लगता है. हम आपको यहां बताएंगे एक खास घरेलू नुस्खा जिसके जरिए आप बेदाग त्वचा पा सकते हैं.
जी हां, रोज सुबह खाली पेट किशमिश को भिगोकर खाने से स्किन संबंधी सभी समस्याएं दूर होती हैं. इसे आप आज से ही ट्राई कर सकते हैं. इतना ही नहीं अगर आप भीगी हुई किशमिश का पानी भी खाली पेट पीते हैं तो इसके भी अद्भुत लाभ मिलते हैं. आइये जानें इसे खाने का तरीका और फायदे..
किशमिश का पानी-
अगर आपको चेहरे पर पिंपल्स और दाग-धब्बों की समस्या रहती है तो रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना शुरू कर दें. इसे अपनी डेली रुटीन में शामिल करें. इसके लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले 15 से 20 किशमिश को पानी से अच्छी तरह धुल लें. इसके बाद साफ पानी में इसे रातभर के लिए भीगने दें. सुबह उठकर खाली पेट इसे पी लें.
Read more ट्रक और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत…
भीगी हुई किशमिश खाएं-
Soaked Kishmish Benefitsस्किन से जुड़ी अगर आपको कोई भी समस्या है तो आप भीगी हुई किशमिश खाना शुरू करें. इससे आपके चेहरे पर गजब का ग्लो भी आएगा. बस आपको 10 से 15 किशमिश को रातभर के लिए भिगो देना है. सुबह उठकर खाली पेट इसे खा लेना है. इससे आपकी त्वचा कुछ ही दिनों में चमकदार दिखने लगेगी.



