देश
खाना बनाते समय सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, 3 बच्चों समेत पांच लोग झुलसे

Cylinder blast while cooking हटा : सोमवार शाम बटियागढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ लाया गया। बताया जा रहा घर मे खाना बनाते समय छोटे सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हुआ।
Read more:अगर आपको भी सपने में दिखती है ये चीजें, तो जल्द बदलने वाली है आपकी किस्मत
Cylinder blast while cooking : इस ब्लास्ट में 2 महिलाएं और 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 75 वर्षीय अवधरानी, सुनीता बाई सहित 15 वर्षीय शालिनी, 8 वर्षीय शिवानी और 6 साल का कान्हा शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है।



