देश

खाई में बस गिरने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 से अधिक घायल..

Maharastra महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस के खाई में गिर जाने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई और 25 से अधिक घायल हुए हैं। राहत बचाव अभियान जारी है। रायगढ़ एसपी ने ये जानकारी दी है।

बस खाई में कैसे गिरी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि घटना के बाद तेज आवाज और लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। पुलिस ने बताया कि निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी। जब बस पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर थी तभी शिंगरोबा मंदिर के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। पुलिस ने कहा कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button