क्लास में बैठे बैठे 9वीं के छात्र की हुई मौत, वजह जानकर डॉक्टर्स हुए हैरान... – RGH NEWS
देश

क्लास में बैठे बैठे 9वीं के छात्र की हुई मौत, वजह जानकर डॉक्टर्स हुए हैरान…

Student Dies Due To Heart Attack : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है। यहां 9वीं कक्षा के एक छात्र की अचानक मौत हो गई। अचानक हुई छात्र की मौत से डॉक्टर्स और परिजन समेत सभी लोग हैरान है।

पूरा मामला अलीगंज में स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) का है। यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला आतिफ सिद्दीकी केमिस्ट्री की क्लास में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इस दौरान बच्चे को उठाकर टेबल पर लिटाया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने देखा तो उसकी पल्स नहीं चल रही थी। डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे को हार्टअटैक हुआ है, उसे सीपीआर भी दिया गया, फिर भी बचाया नहीं जा सका. इस घटना को लेकर डॉक्टर भी हैरान हैं।

 

Read more Kia ने लॉन्च किए Seltos के दो नए वेरिएंट, ADAS के साथ मिलेंगे 32 सेफ्टी फीचर्स…

 

 

 

केमिस्ट्री टीचर ने कहा ये

Student Dies Due To Heart Attack : : लखनऊ CMS के केमिस्ट्री के टीचर नवीन कुमार ने बताया कि वे केमिस्ट्री की क्लास लेने गए थे। उन बच्चों के डाउट्स क्लियर कर रहे थे, जिन्हें चैप्टर से संबंधित कोई दिक्कत थी। इस दौरान नौवीं का स्टूडेंट आतिफ सिद्दीकी सेल्फ स्टडी कर रहा था। वह सेल्फ स्टडी करते-करते अचानक बेहोश होकर गिर गया। मैंने तुरंत उसे उठाकर टेबल पर लिटाया और स्कूल नर्स को बुलाया।

Related Articles

Back to top button