रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
क्रेशर संचालक व नामी ठेकेदार राजेश अग्रवाल की हत्या से दहला खरसिया
रायगढ़. खरसिया थाना क्षेत्र से हत्या की एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आई है। जहां अज्ञात व्यक्ति के द्वारा क्रेशर संचालक व नामी ठेकेदार राजेश अग्रवाल की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से चेहरे व गले में हमला कर हत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंची है और शव भी घटना स्थल पर ही है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



