बिजनेस

क्या आपको भी आया क्रेडिट कार्ड बंद करवाने का फोन? हो सकते हैं ठगी का शिकार

credit card: कोरबा। इन दिनों साइबर ठगी के काफी ज्यादा मामले सामने आ रहे है। काफी सुरक्षा के बाद भी साइबर ठग नई तकनीक से लोगों को ठगी का शिकार बनाकर लाखों रुपए अकाउंट से उड़ा ले जातें हैं। ऐसा ही कुछ हुआ कोरबा के मेकेनिकल इंचार्ज के साथ, जिसे एक काल आया और लिंक पर जाते ही अकाउंट से 3 लाख 75 हज़ार रुपए कट गए।

यह पूरा मामला कोरबा के बालको नगर थाना क्षेत्र का है, जहां मेकेनिकल इंचार्ज साइबर ठगी का शिकार हुआ। मेकेनिकल इंचार्ज को क्रेडिट कार्ड को बंद करवाने के नाम पर काल आया और अक लिंक भोजा गया। युवक ने भेजे गए लिंक पर क्लिक किया और फॉर्म भरा, जिसके बाद उसके अकाउंट से 3 लाख 75 हज़ार रुपए कट गए।

Read more:Raigarh News: ग्राम दर्रामुड़ा में धूमधाम से मनाया गया शारदीय नवरात्रि पर्व, गौतम चौक में जोरदार आतिशबाजी के बीच दशहरा मेला का हुआ आयोजन

credit card गौरतलब है कि साइबर पुलिस द्वारा हमेशा लोगों को जागरूक रहने और किसी भी अनजान नंबर से आने वाले फोन पर भरोसा कर गोपनीय जानकारी न देने की समझाईश दी जाती है। उसके बाद भी लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है।

Related Articles

Back to top button