कोरोना का खतरा; ओमिक्रॉन के 300 से अधिक वैरिएंट दुनियाभर में फैले.... – RGH NEWS
कोरोना न्यूज

कोरोना का खतरा; ओमिक्रॉन के 300 से अधिक वैरिएंट दुनियाभर में फैले….

Corona Virus चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान, थाईलैंड और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच चीन ने तीन साल से बंद सभी बॉर्डर्स को खोल दिया है। रविवार को हांगकांग और मेनलैंड चाइना के बीच यात्रियों की आवाजाही हुई। इन लोगों के लिए आइसोलेशन जैसा बड़ा प्रोटोकॉल भी खत्म कर दिया गया है।

 

इधर, भारत में कोरोना के नए सब वैरिएंट मिलने से संक्रमण फैलने का जोखिम बढ़ता जा रहा है। INSACOG के को-चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने बताया कि पिछले एक साल में देश में ओमिक्रॉन के 300 सब वैरिएंट मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से एक भी हमारे लिए बड़ा खतरा साबित नहीं हुआ। ऐसा भारतीयों में हर्ड इम्यूनिटी विकसित होने की वजह से हुआ।

 

Also Read आदिपुरुष की रिलीज पर बड़ा अपडेट, इस दिन होगा रिलीज..

 

पहले भारत में कोरोना की स्थिति देखते हैं...

Corona Virus भारत में पिछले एक हफ्ते में कोरोना के 1,377 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 16 लोगों की मौत हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, अभी 2,509 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को 214 नए कोरोना केस सामने आए। वहीं चार लोगों की मौत हो गई।

40 दिन में 200 करोड़ लोग यात्रा करेंगे

  • चीन में बॉर्डर खुलने के बाद लोग बिना आइसोलेशन के यात्रा कर सकेंगे। चीन में लूनर न्यू ईयर 21 जनवरी से शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगले 40 दिन में देश में 200 करोड़ लोगों के आने-जाने की संभावना है। महामारी की शुरुआत के बाद से चीनियों के लिए यह बिना किसी प्रतिबंध के पहला लूनर न्यू ईयर होगा।
  • साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वैरिएंट्स की मॉनिटरिंग के लिए देश में आने वाले यात्रियों के स्वाब सैंपल कलेक्ट किए जाएंगे। फिर जीनोम सीक्वेंसिंग होगी। इसके अलावा लोकल अथॉरिटी के पास सोशल गैदरिंग पर प्रतिबंध लगाने की आजादी होगी। साथ ही गैर-जरूरी एक्टिविटीज सस्पेंड कर सकेंगे। एडमिनिस्ट्रेशन ऑनलाइन क्लास, वर्क फ्रॉम होम के आदेश भी दे सकेगा।

 

Related Articles

Back to top button