कोरबा के जंगलो में एक-दो नहीं बल्कि 57 हाथियों का दल कर रहा हैं विचरण – RGH NEWS
अन्य खबर

कोरबा के जंगलो में एक-दो नहीं बल्कि 57 हाथियों का दल कर रहा हैं विचरण

Herd of elephants in the forests of Korba: हाथी प्रभावित कोरबा जिले में इस बार एक या दो नहीं बल्कि पांच दर्जन वाले हाथियों का दल विचरण कर रहा हैं। हाथियों के चिंघाड़ और धमक से इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। हाथियों का दल कब और कहा आ धमके यह भी बता पाना मुश्किल हैं। हाथी के विचरण वाले गाँवों में ग्रामीण डर के साये में जीने पर मजबूर हैं। शाम होते ही गाँवों में सन्नाटा पसर जाता हैं जबकि दिन में भी हाथियों का टोह लेकर ग्रामीण घरो से बाहर निकल रहे हैं।

Read more:केंद्रीय कर्मचारियों की हुई मौज: कल होगा सैलरी में इजाफा…

वनविभाग की माने तो यह हाथी कोरबा डिवीजन के अलग-अलग वन परिक्षेत्र में दस्तक दिए हुए हैं। इनमे पीड़िया जंगल में 12 हाथी, लबेद के जंगल में 27 हाथी जबकि केराकछार जंगल में 18 हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिली हैं। वन विभाग का दस्ता लगातार इन वनांचलों में खतरों के बीच मुनादी कराने में जुटा हुआ है। वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा गाँव के लोगों को बेवजह जंगलो की तरफ नहीं जानें और अँधेरे में घरो से बाहर नहीं निकलने की समझाइस दी जा रही हैं। कोरबा और कटघोरा दोनों ही डिवीजन के अफसर पूरे हालत पर नजर बनाये हुए हैं।

Related Articles

Back to top button