रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

कोयलंगा जंगल में अवैध महुआ शराब बनाये जाने की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस की दबिश…..

Raigarh News रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में लगातार अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है । इसी क्रम में कल दिनांक 29.08.2022 को कोयलंगा जंगल में महुआ शराब बनाये जाने की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई किया गया । चक्रधरनगर पुलिस को पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर सूचना दिया कि कोयलंगा का सरोज लोहार कोयलंगा जंगल में महुआ से हाथ भट्टी पर शराब बनाकर बिक्री करता है और आज भी जंगल में शराब बना रहा है । सूचना पर पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा थाना प्रभारी को अवगत कराकर, कोयलंगा जंगल शराब रेड कार्रवाई किया गया । इस दरम्यान जंगल भीतर से आरोपी सरोज लोहार पिता दिलीप लोहार उम्र 27 वर्ष साकिन कोयलंगा थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ 5-5 लीटर क्षमता वाले दो डिब्बा में महुआ शराब भरकर लाता मिला जिसके पास से कुल 10 लीटर महुआ शराब, कीमती करीबन 1000 रूपये का जप्त कर आरोपी पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार भानू, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, श्याम सुदंर साहू शामिल थे ।

हड़ताली कर्मचारियों को सरकार का ऑफर:2 सितंबर तक

● ग्राम छवारीपाली में घर पर शराब बेचे जाने की सूचना पर #सरिया पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी से 7 लीटर महुआ शराब जप्त…..

Raigarh News वहीं कल दिनांक 29/08/2022 को थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक किरण गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिला कि छवारीपाली का योगेश चौहान अपने घर में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री करता है । सूचना पर कार्रवाई के लिये थाना प्रभारी सरिया द्वारा थाने से प्रधान आरक्षक अर्जुन सिंह पटेल, टीकाराम पटेल, महिला आरक्षक लता कुमारी महिलांगे को रवाना किया गया । पुलिस टीम ग्राम छवारीपाली पहुंचकर गवाहों एवं योगेश चौहान को तलब कर शराब बिक्री के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी योगेश चौहान पिता रामप्रसाद चौहान उम्र 26 साल साकिन छवारीपाली घर में शराब रखना बताकर घर अंदर से एक सफेद रंग के थैला अन्दर झिल्ली में 07 लीटर हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब जुमला कीमती 1400 रूपये लाकर पेश किया जिसे वजह सबूत जप्त कर आरोपी पर थाना सरिया में धारा- 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Articles

Back to top button