कॉन्सटेबल के 9212 पद के लिए कल से करें अप्लाई, फ्री में कर सकते हैं आवेदन…

CRPF Recruitment 2023 Registration Begins Tomorrow: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने कुछ समय पहले कॉन्सटेबल के बंपर पद पर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 27 मार्च 2023 दिन सोमवार से शुरू हो रही है. वे कैंडिडेट्स जो इन पद के लिए आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे कल एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन कल से शुरू हो रहे हैं और इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 अप्रैल 2023 है.
इस वेबसाइट से करें अप्लाई
ये भर्तियां कॉन्सटेबल (टेक्निकल और ट्रेड्समैन) पद के लिए हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 9212 पद भरे जाएंगे. इनमें से 9105 पद पुरुष कैंडिडेट्स के लिए हैं और 107 पद महिला कैंडिडेट्स के लिए हैं. बता दें कि इन भर्तियों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए आपको सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाना होगा.
ऐसे होगा सेलेक्शन
इन भर्तियों के लिए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा. इस परीक्षा का आयोजन 1 से 13 जुलाई 2023 के बीच किया जाएगा. इस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होंगे 20 जून 2023 के दिन और इस तारीख से लेकर 25 जून 2023 तक ये वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे. यानी इस तारीख तक एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है.
कौन कर सकता है अप्लाई और शुल्क कितना है
इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास की हो. इसके साथ ही उसके पास हेवी ट्रांसपोर्ट मोटर ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
इन पद पर आवेदन करने के लिए पुरुष कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि महिला कैंडिडेट्स और एससी, एसटी कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में कुछ नहीं देना है.
Also read भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की खुदकुशी, वाराणसी के होटल में मिला शव…
CRPF Recruitment 2023 Registration Begins Tomorrow:ऐसे करें अप्लाई
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी crpf.gov.in पर.
- स्क्रॉल करें और रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें.
- इतना करते ही जो नया पेज खुले उस पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर दें.
- अब सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- फॉर्म सबमिट कर दें और प्रिंट निकाल लें. सुझाव दिया है..



