देश

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 कर्मचारियों की मौत

fire in chemical factory: पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के बाइसर एमआईडीसी इलाके में बॉयलर फटने से भगेरिया केमिकल कंपनी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

आगजनी की घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं और आग को काबू करने की कोशिश की जारी है। आशंका जताई जा रही है फैक्ट्री के भीतर कई लोग फंसे हुए हैं। पालघर जिला पुलिस के अनुसार विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया था।

fire in chemical factory: राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिला कलेक्टर से संपर्क कर कहा है कि फैक्ट्री विस्फोट में जो मजदूर घायल हुए हैं उन्हें अच्छे अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया जाए। तारापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट के प्लॉट नंबर डी 117 पर भगेरिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड में प्रोडक्शन के दौरान शाम करीब 4.30 बजे बॉयलर फट गया। धमाका इतना भीषण था कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

fire in chemical factory: इस घटना में 10 से ज्यादा मजदूर जलने से गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए बोईसर के शिंदे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूरों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है

Related Articles

Back to top button