देश

केमिकल कंपनी में गैस रिसाव, इतने लोग की गयी जान

Gas Leak : महाराष्ट्र / सांगली में गैस लीक होने से 3 लोगों की मौत हुई है। 6 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। जिले के शालगांव एमआईडीसी में म्यांमार केमिकल कंपनी में गैस रिसाव से 9 लोग चपेट में आए। उनमें से 6 को रात में कराड के सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

मृतकों की पहचान

मरने वालों की पहचान सुचिता उथले उम्र 50 वर्ष निवासी येतगांव, जिला सांगली और नीलम रेथेरेकर उम्र 26 वर्ष निवासी मसूर जिला सतारा के रूप में हुई।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button