केंद्रीय विद्यालय में इन पदों निकली बंपर भर्ती

KVS Recruitment: शिक्षक बनने का सपना देखने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खासतौर पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए ये एक सुनहरा अवसर हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 13 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती निकली है।
केंद्रीय विद्यालय ने इन पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की घोषणा की है। दरअसल, केन्द्रीय विद्यालय संगठ ने प्राइमरी टीचर, टीजीटी, पीजीटी समेत विभिन्न टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों पर आवेदन की प्रकिया 6 दिसंबर से जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर 26 दिसंबर तक इन पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Read more:CG:मौसम ने बदली करवट,अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड
KVS Recruitment: KVS में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, सेक्शन ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर और हेड मास्टर के कुल 13,404 पदों पर भर्ती निकाली गई है। केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक और अधिकारी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं
रिक्त पद
पीजीटी: 1409 पद
टीजीटी: 3176 पद
असिस्टेंट कमीश्नर: 52 पद
प्रिंसिपल: 239 पद
वाइस प्रिंसिपल: 203 पद
लाइब्रेरियन: 355 पद
प्राइमरी टीचर (म्यूजिक): 303 पद
फाइनेंस ऑफिसर: 6 पद
असिस्टेंट इंजीनियर: 2 पद
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर: 156 पद
हिंदी ट्रांसलेटर: 11 पद
सीनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट: 322 पद
जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट: 702 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड II: 54 पद



