कुवैत से 45 भारतीयों के शव लेकर एयरक्राफ्ट कोच्चि पहुंचा – RGH NEWS
देश

कुवैत से 45 भारतीयों के शव लेकर एयरक्राफ्ट कोच्चि पहुंचा

कुवैत के मंगाफ में बुधवार (12 जून) को लगी भीषण आग में मारे गए 45 भारतीयों के शव लेकर भारतीय वायुसेना का स्पेशल एयरक्राफ्ट भारत पहुंच गया है। यह केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, क्योंकि मृतकों में सबसे ज्यादा 23 लोग केरल के हैं। इसके बाद एयरक्राफ्ट दिल्ली जाएगा।

कुवैत से 45 भारतीयों के शव लेकर एयरक्राफ्ट कोच्चि पहुंचा

जान गंवाने वाले अन्य 22 लोगों में तमिलनाडु के 7, आंध्र प्रदेश-उत्तर प्रदेश के 3-3 और बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 1-1 लोग हैं। एक मृतक किस राज्य का है, यह सामने नहीं आया है।

Read more : Ajit Doval: तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने अजीत डोभाल

हादसे के बाद भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत गए थे। वे पांच अस्पतालों में गए, जहां घायल भारतीयों का इलाज किया जा रहा है। कीर्तिवर्धन सिंह आज उसी एयरक्राफ्ट से वापस लौटे हैं, जिनसे शवों को लाया गया है।

कुवैत से 45 भारतीयों के शव लेकर एयरक्राफ्ट कोच्चि पहुंचा

कुवैत के मंगाफ शहर की एक बिल्डिंग में 12 जून को लगी आग में 49 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से 48 शवों की DNA टेस्ट के जरिए पहचान की गई, जिसमें 45 भारतीय निकले, जबकि 3 फिलिपींस के हैं।

Related Articles

Back to top button