कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल ने हासिल की जीत,इतने वोट से हारे सुशील गुप्ता
हरियाणा में कांग्रेस की तीन सीट पर जीत घोषित हो चुकी है। वहीं दो पर भाजपा जीत चुकी है। पांच पर घोषणा बाकी है। कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल ने जीत हासिल कर ली है। यहां उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता को हराया है। यहां नवीन जिंदल को 542175 मत प्राप्त हुए और सुशील गुप्ता को 513154 वोट मिले व नवीन जिंदल ने 29021 मत से सुशील गुप्ता को कराया। यहां इनेलो के बड़े नेता अभय चौटाला तीसरे स्थान पर रहे और मात्र 78708 हजार वोट ही प्राप्त हुए।
कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल ने हासिल की जीत,इतने वोट से हारे सुशील गुप्ता
नवीन जिंदल जैसे ही चुनाव मैदान में उतरे थे तो उन्होंने प्रदेश के एकमात्र देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में माथा टेक जीत की मन्नत मांगी थी। मंगलवार को जैसे ही उनकी जीत हुई तो वे सबसे पहले पत्नी शालू जिंदल व माता सावित्री जिंदल व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मां भद्रकाली मंदिर में पहुंचे।
Read more :Pm Modi: नतीजों के बाद PM नरेंद्र मोदी बोले- तीसरी बार सरकार बनना तय, जाने और क्या कहा
जहां उन्होंने मन्नत का धागा खोला तो वहीं प्रथानुसार चांदी के घोड़े चढ़ाए। उन्होंने मां भद्रकाली को दंडवत प्रणाम किया व कन्या पूजन किया और संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुए। इससे पहले भी श्री दुर्गाष्टमी जागरण में नवीन जिंदल ने अपनी हाजिरी लगाई थी व उनके पारिवारिक सदस्य भी इन चुनावों के दौरान बार बार मंदिर दर्शन कर कुरुक्षेत्र की नगरदेवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।
कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल ने हासिल की जीत,इतने वोट से हारे सुशील गुप्ता
पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने सांसद नवीन जिंदल को मां की लाल शक्ति चुनरी से आशीर्वाद प्रदान किया । इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, सदस्य एमके मौदगिल, जिला परिषद उप चेयरमैन धर्मपाल चौधरी डीपी व अन्य समर्थक एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


