कार और ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत

Three youths died in car and truck collision राजस्थान| राजस्थान के भीलवाड़ा के जहाजपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी और दोनों घायलों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 148 पर धौद नाथून गांव के समीप का है। यहां देर रात एक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस लगातार जांच कर रही है।
Read more:किसी और संग शादी करने जा रही थी लड़की, आशिक ने जोड़े में सजी दुल्हन को मंडप में ठोक दी गोली
Three youths died in car and truck collision घटना के बाद भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। और दो युवकों के शव को हाईवे पर ही रखकर विरोध जताया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया है। साथ ही पांच से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है।



