कांस्टेबल के पदों पर निकली भारी भर्ती, यहां करें अप्लाई... – RGH NEWS
शिक्षा

कांस्टेबल के पदों पर निकली भारी भर्ती, यहां करें अप्लाई…

Recruitmentशिक्षित बेरोगार युवकों के लिए अच्छी खबर आ रही है। खासकर जो युवा सेना में जाकर देश की सेवा करने का जज्बा रखते हैं। भारतीय सेना में 200 से अधिक पदों पर रिक्रूटमेंट निकाली गई है। सेना में हेड कांस्टेबल (रेडियो आॅपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मेकेनिक) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीद्वार इन पदों के लिए 22 अप्रैल 2023 तक विभाग की अधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 

आपको बता दें कि जारी नोटिफिकेशन में कुल 247 पदों पर रिक्रूटमेंट निकाली गई है। जिसमें हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो आॅपरेटर) के 217 और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मेकेनिक) के 30 पदों पर रिक्रूटमेंट जारी किया गया है। अगर आप इच्छुक हैं तो तुरंत आवेदन करें। वहीं इस रिक्रूटमेंट पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीद्वार आवेदन कर सकते हैं।

 

खास बातें

आवेदन कब से : 22 अप्रैल 2023

 

आवेदन की अंतिम तिथि : 12 मई 2023

 

योग्यता

पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिये। हालांकि, 12वीं के बाद आईटीआई पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

उम्मीद्वार की आयु आवेदन की अंतिम तिथि यानी 12 मई 2023 को 18 साल से कम और 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित कैटेगिरी के उम्मीद्वारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

 

Also read Rashifal 17 April: इन राशि वालों को मेहनत का मिलेगा फल, पढ़ें अपना राशिफल…

 

कैसे करें आवेदन

Recruitment बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।

 

Related Articles

Back to top button