देश

कांग्रेस MLA का हार्ट अटैक से निधन

बेंगलुरु।  कर्नाटक के शोरापुर से कांग्रेस विधायक राजा वेंकटप्पा नाइक का रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह 64 वर्ष के थे और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ।

वेंकटप्पा नाइक के निधन की पुष्टि ‘मणिपाल अस्पताल’ ने अपराह्न एक बजकर करीब 50 मिनट पर की। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि उनके परिवार ने निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है।

कांग्रेस MLA का हार्ट अटैक से निधन

चार बार के विधायक को हाल ही में कर्नाटक राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अस्पताल का दौरा किया और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

Read more: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तेलंगाना के भद्राचलम में श्री सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

सिद्धरमैया ने अपने लंबे समय के राजनीतिक सहयोगी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैं उनसे तीन दिन पहले मिला था और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।’’

कांग्रेस MLA का हार्ट अटैक से निधन

उन्होंने कहा, ‘‘ लोगों के बीच लोकप्रिय राजा वेंकटप्पा नाइक का निधन व्यक्तिगत और राज्य की राजनीति दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है, मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार और प्रशंसकों को दुख सहन करने की शक्ति मिले।’’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शोक जताते हुए कहा, ‘‘वह (नाइक) हमेशा मुस्कुराते रहते थे और सभी को साथ लेकर काम करते थे।’’

Read more: Maruti की इस कार ने ऑटो सेक्टर में मचाई धूम, 35 KMPL की माइलेज के साथ 4 लाख से कम कीमत में बनेगी गरीबों के दिलो की रानी

ख़बर शेयर करें:

Back to top button