कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी सड़क हादसे में घायल...Air Ambulance से रायपुर लाया जा रहा है. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी सड़क हादसे में घायल…Air Ambulance से रायपुर लाया जा रहा है.

Cg news today विधायक विक्रम मंडावी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि मंडावी के कंधे की हड्डी फैक्चर हुई है. उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है. यह हादसा मोदकपाल थाना क्षेत्र में भरोसे की यात्रा के दौरान हुआ है.

मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक मंडावी बीजापुर से भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों के साथ मद्देड के लिए रवाना हुए थे. इस दौरान मोदकपाल के पास बाइक से गिरने से विधायक विक्रम मंडावी सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष घायल हो गए.

Cg news today

Cg news today बेहतर इलाज के लिए विधायक मंडावी और नगर पालिका अध्यक्ष को जिला चिकित्सालय लाया गया है. बताया जा रहा कि इस हादसे में विधायक विक्रम मंडवी का कालर बोन टूट गई है. उन्हें एयर एंबुलेंस से रायपुर लाया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button