कांग्रेस नेता ने खुलेआम पिस्टल लहराकर की हवाई फायरिंग


शेरू असलम का नाम अब विवादित होने लगा है। एडिशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
किसान से कहा था जिलाध्यक्ष हूं, उठाकर ले जाऊंगा
इससे तीन महीने पहले भी जमीन विवाद में शेरू असलम ने किसान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसने कहा था कि मेरी जमीन पर खंभा लगाने कैसे आ गए, जिलाध्यक्ष हूं, उठाकर ले जाऊंगा, तुम लोग कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
जाना पड़ा था जेल
इस वीडियो के सामने आने के बाद युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने शेरू को एक माह के लिए निष्कासित कर दिया था। पुलिस ने भी उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया था। उसे जेल भी जाना पड़ा था। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने कांग्रेस नेताओं की गुंडागर्दी को लेकर एसपी ऑफिस का घेराव किया था।
क्यों हुआ था विवाद
Cg news: मोपका निवासी पीड़ित किसान उमेंद्र राम साहू के मुताबिक उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। किसान का कहना था कि उसकी कृषि भूमि है। उस जमीन के मेड़ को काटकर शेरू असलम और उसके साथियों ने समतल करा दिया था। अब इस जमीन विवाद पर समझौता हो गया है।



