छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

कांग्रेस नेताओं के दो गुटों में जमकर मारपीट…2 कार्यकर्ताओं के सिर फूटे

CG News रायपुर: रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की सभा के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के दो गुट में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान सभा स्थल पर जमकर बवाल हुआ जिसके कारण कई कुर्सियां भी तोड़ी गई। मौके पर मौजूद पुलिस को विवाद सुलझाने के लिए कार्यकर्ताओं को खदेड़ना पड़ा।

इस विवाद में गौरव पटेल और सृजन पटेल नाम के दो युवकों का सिर फट गया है। कुछ युवकों को जमीन पर गिराकर मारने की बात सामने आई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के बाहर दोनों गुट के लोगों की भीड़ लगी रही।

Read more: Raigarh News: निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी डाकमत पत्र के माध्यम से सुविधा केन्द्र में कर सकते है मतदान

विधायक ने सुलझाया मामला

रायपुर उत्तर विधानसभा के प्रगति मैदान में सभा हो रही थी। सभा के बाद जसबीर ढिल्लन, और आशीष शिंदे नाम के कांग्रेस नेता के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। विवाद बढ़ता देख विधायक कुलदीप जुनेजा ने मौके पर आकर विवाद सुलझाया ।

पुलिस में नहीं हुई शिकायत

CG News विवाद होने के दौरान मौके पर तीन थाना प्रभारी मौजूद रहे । इस मामले पर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। जिसके कारण पुलिस अधिकारी बयान देने से बचते रहे।

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button