कल रायगढ़ में CM का रोड शो – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

कल रायगढ़ में CM का रोड शो

दूसरे चरण के मतदान में सप्ताह से भी कम समय शेष रह गया है। जिले में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में स्टार प्रचारकों के चुनावी सभा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायगढ़ में रोड शो के बाद अब कांग्रेस जोर लगाएगी।दिवाली के दूसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले की तीन विधानसभा सीटों में चुनावी सभा और रोड शो करेंगे। सारंगढ़ के बरमकेला में भी सीएम बघेल चुनाव सभा लेंगे। खरसिया में राहुल गांधी की सभा के बाद बाकी तीन विधानसभाओं में कांग्रेस के बड़े नेता का कार्यक्रम नहीं हुआ। चुनाव प्रचार थमने से पहले अब कांग्रेसी प्रत्याशियों के पक्ष में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद मोर्चा संभालेंगे।

13 नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरमकेला के हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा करेंगे। दोपहर 1:30 बजे जशपुर के पत्थलगांव में कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे सीएम बघेल धरमजयगढ़ प्रत्याशी के समर्थन में पुरूंगा हाई स्कूल मैदान में सभा करेंगे। 4 बजे लैलूंगा के हाई स्कूल मैदान में सभा लेंगे 8 बजे पुसौर के बोरोडीपा में सभा लेने के बाद मुख्यमंत्री शहर के शहीद चौक से सत्तीगुड्डी चौक तक रोड शो करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री बघेल 13 नवंबर को रायगढ़ में ही रात्रि विश्राम करेंगे । 14 नवंबर को रायगढ़ से मनेंद्रगढ़ के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button