छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

कल छत्तीसगढ़ में लगेगा मेगा प्लेसमेंट कैम्प, 180 पदों पर होगी सीधी भर्ती…

CG Job News जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में 13 सितम्बर 2023 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्लेसमेन्ट कैम्प सुबह 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा।

 

CG Job Newsजिला रोजगार अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेन्ट कैेम्प में नियोजक मारूती सुजुकी गुरूग्राम हरियाण द्वारा ऑटोमोबाईल में टेªनी सुपरवाइजर के लिए 180 पदों पर भर्ती की जायेगी। चयनित आवेदकेां को 2 वर्ष गुरूग्राम हरियाण में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं, उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित आवेदकेां को प्रशिक्षण अवधि के प्रथम माह से ही 16 हजार 5 सौ रूपये और अन्य सुविधाएं दी जायेगी। इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित उपस्थित हो सकते है। इस संबंध मे अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न.+91- 07727-299443 में सम्पर्क कर सकते है।

 

Read more इंतजार हुआ खत्म! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी अल्लू अर्जुन की Pushpa 2…

 

Related Articles

Back to top button