रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

कलेक्टर श्री भीम सिंह ने ओड़िसा के मुख्य अभियंता से रात 01 बजे बात कर हीराकुंड बांध के खुलवाए 02 गेट,कलेक्टर संबलपुर से चर्चा कर सुबह हीराकुंड के 02 और गेट खोले गए

 

ओड़िसा सिंचाई सचिव को स्थिति से कराया अवगत, उन्होंने भी 02 और गेट खोलने की दी सहमति

रात से अभी तक 06 गेट खोलने की हुई व्यवस्था

कलेक्टर श्री सिंह जिले में बाढ़ के हालात में बनाये हुए हैं पूरी नजर

RGHNEWS प्रशांत तिवारी कलेक्टर श्री भीम सिंह जिले में अतिवृष्टि से उत्पन्न जलभराव की स्थिति में लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कल ही कलमा बैराज का निरीक्षण किया था। जहां सुबह 8 बजे जलस्तर 199.00 मीटर था, जो रात में बढ़कर 200.20 मीटर हो गया। मालूम हो कि 2011 में बाढ़ के समय बैराज में जलस्तर 200.56 मीटर तक पहुंचा था। इन सब को देखते हुए बैराज में जलस्तर और ना बढ़े इस हेतु कलेक्टर श्री सिंह ने रात को 01 बजे ओड़िसा के मुख्य अभियंता से बात कर रात में ही हीरा कुंड बांध के 02 और गेट खुलवाए। जिससे कलमा बैराज में जलस्तर 200.20 मीटर पर ही स्थिर है। रात में गेट नही खोले जाने से जलस्तर 2011 के उच्चतम स्तर को पार करने की संभावना थी।

कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्टर संबलपुर से और गेट खोलने के संबंध में चर्चा की, फलस्वरूप सुबह 02 अतिरिक्त गेट खोले गए।इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह द्वारा उच्च अधिकारियों के माध्यम से संवाद स्थापित कर ओड़िसा प्रशासन के सेक्रेटरी, इरीगेशन को रायगढ़ की स्थिति से अवगत करवाया गया, जिससे वे हीराकुंड बांध के 02 गेट और खोलने के लिए सहमत हो गए हैं। रात से अभी हीराकुंड बांध के 06 और गेट खोलने की व्यवस्था हो चुकी है। इस प्रकार हीराकुद बांध के वर्तमान स्थिति में कल खुले 40 और आज 06 सहित कुल 46 गेट से पानी छोड़ा जा रहा है।

गंगरेल से पानी छोड़े जाने पर भी यहां महानदी में जलस्तर में वृद्धि होती है, अतः कलेक्टर श्री सिंह द्वारा उच्च अधिकारियों से समन्वय कर गंगरेल से अभी पानी नही छोड़े जाने की व्यवस्था की गयी है। इससे यहां जल प्रवाह कम होगा और हीराकुद के ज्यादा गेट खुलने से महानदी के जलस्तर में शीघ्र कमी आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button