देश

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में की गई 9% बढ़ोत्तरी

MP DA hike: भोपाल। मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर। सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। जिसे लेकर वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। 6वां वेतनमान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का 9% DA में इजाफा किया गया है। कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से बढ़ा हुआ 9% DA मिलेगा। गौरतलब है कि पहले 7वां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों का DA बढ़ा था। जिसमे सरकार ने कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ाया था।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button