देश

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 मई को होगा मतदान…

Karnataka Assembly Elections 2023 :। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का बिगुल आज बज गया है। चुनाव आयोग ने प्रदेश की सभी 224 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। चुनाव आयोग ने प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में विधानसभा चुनाव कराने का एलान किया है। चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 10 मई को होगी। नतीजे 13 मई को आएंगे। कर्नाटक में कुल मतदाताओं की संख्या 5,21,73,579 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग 2.6 करोड़ है। 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी। प्रदेश में लगभग 9.17 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। वोटिंग के लिए प्रदेशभर में कुल 58,282 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 20,868 पोलिंग बूथ शहरी इलाकों में हैं। 29 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग की जाएगी। राजीव कुमार ने बताया कि करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी। 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा

100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात रहेंगे.

 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
कार्यक्रमतिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि13 अप्रैल, 2023
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि20 अप्रैल, 2023
नामांकन पत्रों की छंटनी की तिथि21 अप्रैल, 2023
नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि24 अप्रैल, 2023
मतदान की तिथि10 मई, 2023
मतगणना / चुनाव परिणाम की तिथि13 मई, 2023

 

Also Read बहुमंजिला होटल में लगी आग, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया….

 

 

Karnataka Assembly Elections 2023 विधानसभा चुनाव 2018 के बाद बनी JDS-कांग्रेस गठबंधन सरकार के गिर जाने के बाद जुलाई, 2019 में कर्नाटक में BJP सत्ता में आई थी. JDS-कांग्रेस गठबंधन के कई बागी विधायकों का समर्थन हासिल कर BJP ने सरकार बनाई, और बाद में वे BJP में शामिल होकर उपचुनाव लड़े और जीते. वर्तमान विधानसभा में BJP के 121 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 70 और JDS के पास 30 विधायक हैं. BJP ने अपने कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री भी बदले, बी.एस. येदियुरप्पा ने जुलाई, 2021 में इस्तीफा दे दिया था और उनके स्थान पर मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई गद्दी पर बिठाए गए.

 

 

Related Articles

Back to top button