देश

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, चपेट में आने से कई लोग झुलसे…

Ghaziabad  गाजियाबाद में गुरुवार रात कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे में 8 लोग झुलस गए। इसमें दो महिला और दो बच्चों की हालत नाजुक है। आग से बचने के लिए सभी कीचड़ में लेट गए। अपने पूरे शरीर पर कीचड़ लपेटकर इन्होंने जान बचाई और फिर बाहर की तरफ भागे। घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र के विकासनगर की है।

ADCP आलोक दुबे ने बताया, ”गुरुवार रात कबाड़ गोदाम में लगी आग पर करीब 2 घंटे बाद फायर बिग्रेड ने काबू पाया। अग्निकांड में 8 लोग झुलसे हैं। इन्हें एबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ज्योति, राजेश्वरी, रामू (14) और ऋषभ (16) ICU में भर्ती हैं। ये चारों ज्यादा झुलस गए हैं। जबकि मंजेश, अवधेश व अन्य दो लोग इमरजेंसी में भर्ती हैं।”

 

चीख-पुकार मची, तो मदद को भागे लोग
गुरुवार रात प्लाट में पड़े कबाड़ में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। लोगों के झुलसने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने निजी वाहनों से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मौके पर लोग राहत कार्य में जुटे और दमकल कर्मियों की मदद की।

 

Also Read Jharkhand में भयावह विमान हादसा, टेक ऑफ के दौरान हुआ क्रैश…

 

Ghaziabadजिस प्लाट में कबाड़ का गोदाम चल रहा था, वह रिहायशी इलाका है। आसपास घनी आबादी है। आग लगते ही आसपास के घरों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। आग इतनी भीषण थी कि बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी परेशानी हुई।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button