कपिल शर्मा ने शो पर किया नोरा फतेही संग फ्लर्ट,देखकर कपिल शर्मा ने कही ये बात – RGH NEWS
मनोरंजन

कपिल शर्मा ने शो पर किया नोरा फतेही संग फ्लर्ट,देखकर कपिल शर्मा ने कही ये बात

नोरा फतेही और सिंगर गुरु रंधावा अपनी दोस्ती को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों दोनों के रिलेशनशिप की अफवाह भी उठी थी, लेकिन कुछ ही समय में ये अफवाह भी शांत हो गई। नोरा और गुरु दो म्यूजिक वीडियो में एक साथ नजर आ चुके हैं, जिसे काफी पसंद किया है। वहीं, अब ये दोनों टीवी के पॉपुलर चैट शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें नोरा और गुरु रंधावा मिलकर कपिल शर्मा के साथ ढेर सारी मस्ती करते नजर आएंगे। इस दौरान दोनों ही अपने नए गाने ‘डांस मेरी रानी’ का प्रमोशन करते दिखाई देंगे। इस एपिसोड में नोरा और गुरु रंधावा की मजेदार दोस्ती की झलक भी देखने को मिलेगी। दूसरी तरफ कपिल शर्मा दोनों के साथ धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे।

इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो चैनल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें नोरा गुरु रंधावा की डांसिंग का मजाक उड़ाती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, नोरा बाद में गुरु के गाल पर किस भी करती हैं।

चैनल ने सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा अपने शो में गुरु रंधावा का मजाक उड़ाने की कोशिश करते हैं। वह नोरा से पूछते हैं कि आपके साथ रहते हुए क्या गुरु रंधावा बेहतर डांस करना सीख पाए हैं या नहीं? इस पर नोरा जो जवाब में कहती हैं, उसे सुन कर गुरु रंधावा भी हैरान रह जाते हैं। वह कहती हैं, ‘हां पहले से ठीक है। वरना पहले तो ये बस एक स्टेप जानते थे।’ इसके बाद नोरा फतेही अपने दोनों हाथों को मिलाकर एक डांस स्टेप करती हैं।

कुछ ऐसा ही उन्होंने शो पर अपने गाने को प्रमोट करने आईं नोरा फतेही के साथ भी किया. हालांकि नोरा ने भी कपिल को अपने ही अंदाज़ में मज़ेदार जवाब दिया, लेकिन कपिल की हाज़िर जवाबी ने उनके जवाब का भी मज़ेदार जवाब दिया.

नोरा से बातचीत के दौरान कपिश शर्मा उनसे कहते हैं, “एक बात बोलूं नोरा, टैरेंस जब आपसे फ्लर्ट करते रहे थे न, तो मुझे बहुत जलन हो रही थी.” इस पर नोरा उन्हें मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब देती हैं, “लेकिन कपिल आप तो शादीशुदा हो न.” इस पर कपिल जवाब देते हैं, “वो मैं अंधेरी वेस्ट में हूं.”

शो पर कपिल गुरु रंधावा और नोरा फतेही के साथ ज़बरदस्त मस्ती के अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं. गुरु रंधावा बताते हैं, “मेरे पिछले तीन गान आए हैं. मैंने कॉल की भाई को. पाजी मेरे गाने आ रहे हैं, शो पर प्रमोशन हो सकता है. कोई दिलचस्पी नहीं. मैंने इस बार कॉल की. मैंने कहा कि पाजी मेरा एक गाना आ रहा है. उसमें एक छोटी सी कलाकार है नोरा. नोरा फतेही. कहने लगे जल्दी आजा.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button