देश

कड़ाके के ठंड के बीच इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

IMD alert नई दिल्ली: छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके के ठंड की शुरूआत हो गई है। इस बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। इस देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप दिख रहा है। इधर दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ हवा के स्तर में सुधार नहीं हुआ है।

बना निम्न दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है और इसके एक विक्षोभ में केंद्रित होने और तमिलनाडु और आसपास के इलाकों की तरफ बढ़ने की संभावना है। वहीं अगले 3 दिनों के दौरान विक्षोभ के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 20-21 नवंबर को और साउथ तटीय आंध्र प्रदेश में 21 नवंबर को बारिश हो सकती है।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली समेत कई राज्यों में गिरा तापमान

IMD alert :भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तेजी से पारा गिरा है। मलाजखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10℃ पहुंच गया। इधर राजधानी भोपाल में 12℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इधर छत्तीसगढ़ में भी कई जिलों में पारा 10℃ तक पहुंच गया। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। आसमान के भी ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है। दिल्ली में आज (शुक्रवार को) सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 271 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद में AQI 251, गुरुग्राम में AQI 250, गाजियाबाद में AQI 212 और नोएडा में AQI 208 रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Back to top button