ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच...टीम इंडिया की शर्मनाक हार – RGH NEWS
खेल

ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच…टीम इंडिया की शर्मनाक हार

Team India lost the third ODI : नई दिल्ली। टीम इंडिया ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे हार गया है। भारत को राजकोट के मैदान पर 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। ऑस्ट्रेलिया ने 353 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय पारी 49.4 ओवर में 286 रन पर सिमट गई।

कप्तान रोहित शर्मा ने 57 गेंदों में 5 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 81 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 61 गेंदों में 56 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का जमाया। हालांकि, भारत 2-0 से सीरीज अपने नाम करने में कामयाब रहा। भारत पहले वनडे में 5 और दूसरे मैच में 99 रन से जीत हासिल की थी।

Read more: Raigarh News: डेंगू लार्वा नष्ट करने शहर के तालाबों में छोड़ी गई गंबूजिया मछली

Team India lost the third ODI इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन जुटाए। सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 84 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन, कुलदीप यादव ने दो जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया।

Related Articles

Back to top button