ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान रखे इस बात का ख़ास ख्याल.. – RGH NEWS
बिजनेस

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान रखे इस बात का ख़ास ख्याल..

How to Get Cashback on Online Shopping मुंबई : आज के समय में करीब सभी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर्स लाते रहते हैं। ये ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फेस्टिवल्स में ग्राहकों के लिए कई सारे ऑफर्स और डील्स की पेशकश करते रहते हैं। जिससे ग्राहकों को काफी ज्यादा फायदा होता हैं।

अगर आप शॉपिंग के लिए क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते है तो फिर आपको कई बार एक्स्ट्रा कैशबैक ऑफर किया जाता है। ऐसे में आपको कुछ टिप्स बारे में पता होना चाहिए। जिससे कि आप अपने कार्ड के जरिए इन डील्स में अधिकतम बेनिफिट हासिल कर सकते हैं।

Read more: Raigarh News: ओ.पी.जिंदल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजेमुरा की गौरवपूर्ण उपलब्धि

अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म की तरफ से कुछ खास कटेगरीज पर कैशबैक ऑफर होता है। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करने जा रहे है तो फिर आप ऐसे सामानों की सूची तैयार कर लें। जिस पर आपको कैश बैक ऑफर हो

How to Get Cashback on Online Shopping फेस्टिवल सीजन में विभिन्न शॉपिंग प्लेटफॉर्म कैशबैक देने के लिए विभिन्न बैंकों के साथ पार्टनरशिप करते हैं। ऐसे में आपको शॉपिंग करने से पहले यह अवश्य चेक कर लेना चाहिए कि आपके बैंक के कार्ड पर कैश बैक अवेलबल है या फिर अवेलबल नहीं हैं। इसके अलावा आप रिवॉर्ड्स प्वाइंट्स पर भी नजर रखें।

Related Articles

Back to top button