खेल

एशिया कप 2022 शुरू होने से पहले पाकिस्तान का लगा जोर का झटका

नई दिल्ली। 27 अगस्त से एशिया कप 2022 का आगाज होने जा रहा है। वहीं भारत का करो या मरो का मुकाबला पाकिस्तान से 28 अगस्त को होगा। इस मुकाबले के लिए फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल एशिया कप से पहले पाकिस्तानी टीम नीदरलैंड के दौरे पर है। वहां पाकिस्तानी टीम भी तीन वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। हालंकि टीम इंडिया ने जीस तरह से जिम्बाब्वे को हराया। उससे पाकिस्तान मे खलबली मची हुई है। टीम इंडिया का धुआं धार प्रदर्शन देखकर पाकिस्तान परेशान है।

टीम इंडिया इस बार पाकिस्तान को कारारी हार देने के लिए तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में अब तक टीम इंडिया का जीत सफल रहा है। एशिया कप 2022 रोहित शर्मा के लिए बहुत बड़ा टुर्नामेंट शामिल होगा। अगर टीम इंडिया इस समय एशिया कप जीती तो रोहित शर्मा के लिए ये बहुत ही बड़ी उपलब्धि होगी।

हार्ट अटैक से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल का निधन

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को एशिया कप शुरु होने से पहले तगड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। दरअसल, पाकिस्तान के सुपर और फास्ट गेंदबाज शाहीन अफरीदी टीम चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो गए है। पाकिस्तान टीम का इतना बड़ा तेज गेंदबाज टीम से बाहर होना पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा बात होगा। आपको बता दें कि पिछले दिनो श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में घुटने में चोट लगी थी।

Related Articles

Back to top button