खेल

एशिया कप में आज भारत Vs श्रीलंका, जानिए कब और कहां देखें मैच…

Asia Cup IND vs SL: एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में टीम इंडिया का दूसरा मैच आज श्रीलंका के साथ खेला जाएगा। आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला ये रोचक मुकाबला भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दोनों टीमों का ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जबकि 2 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा।

दरअसल, भारत बनाम श्रीलंका का मुकाबला जो भी जीतेगा वह फाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच जाएगा, जिस वजह से ये मैच दोनों ही टीमों के लिए कई मायनों में अहम है। दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और श्रीलंका के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 165 मैच हुए हैं। इनमें से भारत ने 96 जबकि श्रीलंका ने 57 जीते हैं।

भारत और श्रीलंका एशिया कप टूर्नामेंट 2023 के 10वें मैच में भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एशिया कप अभियान से पहले श्रीलंका को कई चोटों का सामना करना पड़ा। वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा और लाहिरू कुमार जैसे प्रमुख गेंदबाज छह टीमों के टूर्नामेंट से पहले बाहर हो गए। फिर भी, छह बार के चैंपियन ने प्रतियोगिता में अब तक अजेय रहने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।

वहीं सोमवार को कोलंबो में एशिया कप 2023 के सुपर 4 मैच में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए, वहीं बुमराह, शार्दुल और हार्दिक को 1-1 विकेट मिली। जबकि विराट कोहली (122) और केएल राहुल (111) ने नाबाद शतक बनाकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले रोहित ने 56 रन और गिल ने 58 रनों की अहम पारी खेली थी। टीम इंडिया इस फॉर्म को जारी रखना चाहेगी।

 

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11
पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।

 

Read more बोल्डर से टकराने के बाद खाई में गिरा ट्रक, चार लोगों की दर्दनाक मौत…

 

 

 

Asia Cup IND vs SLभारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

Related Articles

Back to top button