खेल

एशियन गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, PM मोदी ने ट्वीट कर कही ये बातें

Asian Games 2023 : एशियाई खेलों में भारत इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रही है। एशियन गेम्स में पहली बार ऐसा हुआ है कि भारत ने 100 पदक जीते हो। वहीं, भारत की इस सफलता पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, कि एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं। हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए है।

 

Read more: बस पलटने से 3 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत, 29 घायल

 

Asian Games 2023 पीएम ने कहा कि मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं। प्रत्येक विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है। 10 तारीख को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने उत्सुक है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button