एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी, सफर पर निकले से पहले पढ़ लें ये खबर – RGH NEWS
देश

एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी, सफर पर निकले से पहले पढ़ लें ये खबर

एयरलाइंस ने एक्स पर एक पोस्ट में यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा समय देने और अपनी यात्रा शुरू करने से पहले उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी।

एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

एयरलाइंस ने अपने पोस्ट में लिखा कि, “वर्तमान में कोहरा दिल्ली में दृश्यता को प्रभावित कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप यातायात धीमा हो सकता है और उड़ान कार्यक्रम में देरी हो सकती है। हम आपकी यात्रा शुरू करने से पहले अतिरिक्त यात्रा समय की अनुमति देने और उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह देते हैं। आशा है आपकी यात्रा सुखद हो!”

दिल्ली-NCR में GRAP-4 प्रतिबंध लागू

बता दें कि, NCR में एयर पॉल्यूशन डेंजर लेवल पर पहुंच गया है। रविवार शाम 7 बजे AQI 457 तक पहुंचा, जिसके चलते राजधानी दिल्ली में 10-12वीं छोड़कर सभी स्कूल बंद रहेंगे। अगले आदेश तक सभी स्कूल ऑनलाइन मोड में क्लासेस लगाएंगे। पॉल्यूशन के चलते दिल्ली-NCR में GRAP-4 प्रतिबंध लागू किया गया है। प्रतिबंधों के कारण स्कूलों को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय सोमवार 18 नंवबर को दिल्ली सचिवालय में सभी संबंधित विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक करने वाले हैं। इस बैठक का उद्देश्य दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण GRAP-IV के प्रभावी क्रियान्वयन की योजना तैयार की जाएगी। बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Related Articles

Back to top button