एयरटेल कंपनी की ये बड़ी घोषणा UP ​के इस शहर फ्री में मिलेगी Airtel की 5G सर्विस – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

एयरटेल कंपनी की ये बड़ी घोषणा UP ​के इस शहर फ्री में मिलेगी Airtel की 5G सर्विस

Airtel bharti:देश में 5G नेटवर्क की शुरुआत इस साल अक्टूबर से कर दी गई है। देश की दो प्रमुख टेलिकॉम कंपनियां Airtel और जियो लगातार शहर दर शहर अपनी सर्विस को विस्तार दे रही हैं। इस बीच Airtel ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने नेटवर्क का दायरा बढ़ा दिया है। कंपनी ने लखनऊ के करीब आधा दर्जन इलाकों में 5G सेवा मुहैया कराने का दावा किया है। खास बात यह है कि अभी ग्राहकों को यह सर्विस बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के फ्री में मिल रही है। ग्राहक अपने मौजूदा 4G पैक के साथ ही 5G पैक की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

इन इलाकों में शुरू हुई 5G सर्विस
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने बुधवार को लखनऊ में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। कंपनी पूरे शहर में सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। फिलहाल एयरटेल की 5जी सेवाएं लखनऊ के गोमतीनगर, हजरतगंज, अलीगंज, एशबाग, राजाजीपुरम, अमीनाबाद, जानकीपुरम, आलमबाग और विकास नगर सहित कुछ चुनिंदा स्थानों पर उपलब्ध है।

Read more:पर्यटकों के लिए 12 भाषाओं में हेल्पलाइन सुविधा शुरू

Airtel bharti:भारती एयरटेल (उत्तर प्रदेश) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सोवन मुखर्जी ने एक बयान में बताया कि एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं ग्राहकों को चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जाएंगी। फिलहाल 5जी सक्षम उपकरण पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि एयरटेल के ग्राहक 4जी की स्पीड से 20-30 गुना अधिक गति वाले अत्यधिक तेज नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button