देश

एक ही परिवार की 4 लोगों ने मौत को लगाया गले, शव देख मचा हड़कंप…

CG News जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जशपुर जिले में पहाड़ी कोरवा दंपत्ति समेत 2 मासूमों ने मौत को गले लगा लिया. पहाड़ी कोरवा दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी ने दो मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या की है. सामरबहार गांव के डुमरपारा की घटना है. बगीचा पुलिस सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची है. मामले की जांच जारी है.

 

Also Read बॉर्डर पर सैनिकों पर आतंकी हमला, चार जवानों की मौत….

 

 

CG Newsबगीचा थाना के सब इंस्पेक्टर साहनी ने बताया कि मरने फांसी लगाने वाले पति पत्नी और 2 बच्चे हैं. मृतक पहाड़ी कोरवा समुदाय के हैं. अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. मौके पर पुलिस टीम रवाना हो गई है. मृतकों में राजुराम कोरवा (पति), भिनसारी बाई (पत्नी), देवंती (पुत्री) लगभग 4 वर्ष और देवन पुत्र लगभग( 1 वर्ष) शामिल है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button