एक साथ नौकरी करते करते हो गया मोहब्बत, शादी करूंगा बोलकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर ऐसा हुआ की रायगढ़ पुलिस ने भेजा जेल – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

एक साथ नौकरी करते करते हो गया मोहब्बत, शादी करूंगा बोलकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर ऐसा हुआ की रायगढ़ पुलिस ने भेजा जेल

Raigarh News  आज दिनांक 30.04.2022 को जोबी क्षेत्र की युवती द्वारा ग्राम लिबरा लैलूंगा के केशव पटेल पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । पीड़िता बताई कि वर्ष 2020 में धरमजयगढ़ में प्रायवेट कार्य कर रही थी । जहां केशव पटेल भी कार्य कर रहा था । युवती बताई कि एक ही संस्था में होने के कारण केशव प्रसाद पटेल से जान पहचान हो गया । जान पहचान बढ़ने से केशव पटेल से बातचीत होता था तथा केशव कमरे में भी आता था, साथ खाना-पीना भी करता था । इसी दौरान केशव पटेल प्रेम का इजहार किया और शादी करने की बात बोला और कमरे में शारीरिक संबंध बनाया जिसे शादी के बाद शारीरिक संबंध रखने को हने पर कुछ दिनों बाद शादी कर लेंगे कह कर बहलाकर शारीरिक संबंध बनाया । केशव के शारीरिक संबंध बनाने से गर्भवती हो गई तब केशव पटेल घरवालों को जानकारी नहीं है कह कर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया । उसके बाद फरवरी 2021 में केशव पटेल धरमजयगढ़ का काम छुड़वा कर बिलासपुर ले गया। सरकंडा बिलासपुर में 2 महीने रखा, मार्च में लकडाउन के दौरान 3 महीने तक बाराद्वार में रखा और वहां से केशव पटेल घर भेज कर अपने घर ग्राम लिबरा चला गया । केशव पटेल के भाई गोपाल पटेल को जब दोनों के संबंधों की जानकारी हुई तो लड़की को नहीं छोड़ा तो लड़की और तेरे को जान से मार दूंगा कहकर केशव को मोबाइल में बोला जिसे सुनी । सितंबर 2021 में शासकीय नौकरी लगा, केशव का फोन नहीं उठाने पर आत्महत्या कर लेने की धमकी देता और मानसिक रूप से ब्लैकमेल कर विभिन्न जगहों पर बुलवा कर शारीरिक संबंध बनाता । मार्च 2022 को केशव पटेल चोरी-छिपे अन्य लड़की से शादी करना तय कर लिया था जिसकी जानकारी होने पर हस्तक्षेप कर शादी तुडवा दी, तब से केशव पटेल गांव आकर माता-पिता को जान से मारने की धमकी देने लगा और शादी से इन्कार करने लगा है । पीड़िता के आवेदन पर *आरोपित केशव पटेल पिता बाबूलाल पटेल निवसी ग्राम लिबरा थाना लैलूंगा* के विरूद्ध थाना धरमजयगढ़ में अप.क्र. 70/2022 धारा 376 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Related Articles

Back to top button