देश

एक झटके में खत्म हो गया परिवार, छत ढहने से 9 लोगों की मौत

उत्तरी पाकिस्तान में रविवार को एक कच्चे घर की छत ढहने से एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी इम्तियाज खान के मुताबिक, गिलगित बाल्तिस्तान क्षेत्र के चिलास शहर में हुई इस घटना में एक रेस्तरां के वेटर की पत्नी, चार बेटे और चार बेटियों की मौत हो गई। खान ने बताया कि हादसे के समय पिता (वेटर) काम पर गये हुए थे।

उन्होंने बताया कि घर के ढहने की आवाज़ सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने सभी को मलबे से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। पुलिस ने बताया कि मारे गए भाई-बहनों की उम्र दो से 12 साल के बीच थी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button