मनोरंजन

उर्फी जावेद ने आगे से पूरी खुली ड्रेस को सेफ्टी पिन्स की मदद से किया कवर,फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

नई दिल्ली। Urfi Javed Latest Look : उर्फी जावेद ने ठान लिया है कि वो हर दिन लोगों के होश उड़ाएगीं और वो ऐसा कर भी रही हैं। उर्फी अपने ड्रेसिंग सेंस से इंटरनेट पर बवाल मचा रही हैं। हर दिन अपने कपड़ों के साथ उर्फी कुछ न कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट करती हैं कि लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। इसी बीच एक बार फिर से उर्फी ने कुछ ऐसा ही किया है। उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उर्फी एक बार फिर फैशन की दुनिया में तहलका मचा दिया है। यहां देखें उर्फी का नया लुक….

एक टांग की पैंट पहनकर निकलीं उर्फी

उर्फी जावेद का नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। उर्फी के इस वीडियो आप देख सकते हैं कि उर्फी ब्लैक कलर के आउटफिट में दिख रही हैं। उनकी ये ड्रेस थोड़ी नहीं बल्कि काफी ज्यादा अजीब है। आप देख सकते हैं कि उर्फी ने एक टांग की पैंट पहनी है। वहीं उनकी ये ड्रेस आगे से पूरी खुली है और उन्होंने इस ड्रेस को फ्रंट से सेफ्टी पिन्स लगे हैं। उर्फी के दोनों हाथ और एक पैर पूरी तरह से कवर है। ब्लैक ड्रेस के साथ उर्फी ने न्यूड मेकअप किया। इसके साथ हाई हील्स कैरी किया है जो उनके लुक को कम्पलीट कर रहा है।

 

फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

उर्फी जावेद के इस वीडियो पर लगातार फैंस के कमेंट्रस आ रहे हैं। हमेशा की तरह ही उर्फी एक बार फिर से ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘रोज सरप्राइज देती हैं। वहीं एक दूसरा लिखता है, ‘एक पैर के लिए कपड़ा नहीं रहा क्या मैडम।’ एक यूजर कहती हैं, ‘मैं वो ही सोच रही थी इतने दिन से दिखी क्यों नहीं।’ एक अन्य ने कहाए ष्अरे ये क्या पहन लियाए कुछ फायदा है इसका।’

ख़बर शेयर करें:

Back to top button