उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने पुसौर थाना क्षेत्र के एक साथ 3 आरोपियों को जेल दाखिल किया, 80 लीटर महुआ शराब जब्त – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने पुसौर थाना क्षेत्र के एक साथ 3 आरोपियों को जेल दाखिल किया, 80 लीटर महुआ शराब जब्त

Raigarh News : नयी रायगढ़ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आबकारी विभाग को अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए हैं।। सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल के निर्देशन में आज दिनांक 6.7.2022 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता तथा आबकारी उप निरीक्षक द्वय आशीष उप्पल एवं विकास पाल सांडे की संयुक्त टीम ने पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम टपरदा के डमरु सारथी के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब एवं बलराम खूटे के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब तथा पुसौर थाना क्षेत्र के ही ग्राम औरदा के विजय सोनवानी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क 34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय ने तीनों आरोपियों को जेल दाखिल का आदेश दिया।।

हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रवीण कुमार, नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू, निर्मल साव, अजय कसेर,फिरुलाल चौहान, शत्रुघ्न सिदार एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर अन्नु ठाकुर उपस्थित रहे।।
आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।।

Related Articles

Back to top button