ईंट भट्टे की चिमनी ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत – RGH NEWS
देश

ईंट भट्टे की चिमनी ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत

7 people died due to chimney blast पटना। बिहार के रक्सौल में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चिमनी ब्लास्ट से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए है। साथ ही 20 लोगों की लापता होने की भी खबर है। घटना स्थल पर अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी हो रही है।

मिली जनकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर शाम की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है।

7 people died due to chimney blast घायलों का एसआरपी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.।बताया जा रहा कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ उस वक्त चिमनी के पास करीब 50 लोग थे। हादसे के शिकार हुए एक मृतक की पहचान हुई, मरने वालों में एक चिमनी मालिक मो. इरशाद शामिल हैं। बांकी बाहरी मजदूर बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान की जा रही है।

Related Articles

Back to top button