इस शहर में मणिपुर जैसी हैवानियत, बंद कमरे में लड़की को निर्वस्त्र कर लोगों ने पिटा, वीडियो वायरल... – RGH NEWS
देश

इस शहर में मणिपुर जैसी हैवानियत, बंद कमरे में लड़की को निर्वस्त्र कर लोगों ने पिटा, वीडियो वायरल…

Begusarai nude video: पटना। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब बिहार से दरिंदगी का नया मामला सामने आया है। दरअसल, बेगूसराय में लड़की और अधेड़ को निर्वस्त्र कर पिटाई करने का मामला सामने आया है। लोगों ने एक लोक गायक को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद दोनों को बंद कमरे में नग्न अवस्था में जमकर पीटा और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Begusarai nude video viral: वायरल वीडियो में दोनों आपत्तिजनक हालत में है। कुछ लोग उन्हें पीट रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। लड़की कपड़े से खुद को ढकने की कोशिश कर रही है। आरोप है कि लोक गायक हारमोनियम सिखाने के बहाने बहला-फुसलाकर लड़की के साथ गलत कार्य कर रहा था। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अधेड़ पुरुष और लड़की गांव में कीर्तन गाने का काम करता था। वहीं, इस मामले में बेगूसराय के एसपी ने जांच करने का आदेश दिया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

Read moreदूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, हमेशा रहेंगे सेहतमंद…

 

 

 

इस घटना पर राजनीति गरमाई

Begusarai nude video वहीं, इस घटना के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बेगूसराय में महिला को निरवस्त्र कर पिटा गया। दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह शर्मसार कर देने वाली घटना है। बिहार सरकार तुरंत कार्रवाई करें। एफआईआर दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेजना चाहिए। वहीं, इस मामले में जदयू राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया वह बेहद शर्मनाक है। इस तरह की घटना मानवता को शर्मसार करती है। राज्य सरकार ऐसी घटना के लिएजवाबदेह लोगों को बख्शने नहीं जा रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।

 

Related Articles

Back to top button