इस राशि के जातकों को मिल सकता है जॅाब का ऑफर, जानें अपना राशिफल – RGH NEWS
राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

इस राशि के जातकों को मिल सकता है जॅाब का ऑफर, जानें अपना राशिफल

Horoscope 03 October 2023: मंगलवार को सिंह राशि के लोगों को सहकर्मियों के कार्य में टीका टिप्पणी करने से खुद को दूर रखना चाहिए. वृश्चिक राशि वाले लोगों को जॅाब का ऑफर आ सकता है, लेकिन आप अनावश्यक खर्च करने से बचें. वहीं कुंभ राशि के कारोबारियों को इस बात का ध्यान हमेशा रखना चाहिए कि व्यापार में संपर्क हमेशा सोने की तरह चमकता है.

मेष राशि

इस राशि के लोगों के कार्य समय पर समाप्त होने में कुछ संदेह है, कार्य को समय पर पूरा करने के लिए यदि सहकर्मियों का सहयोग लेना  पड़े तो निसंकोच ले सकते हैं. व्यापारी  वर्ग को पुराने ग्राहकों का संरक्षण करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि वह आपके लिए सोने की चिड़िया साबित हो सकते हैं. युवाओं को प्रेम संबंध में किसी भी तरह  की जल्दबाजी से बचना चाहिए, गुजरते समय के साथ इंसान की परख करना ज्यादा बेहतर होगा. यदि घर के बड़े है तो सभी की सुरक्षा की जिम्मेदारी आप पर है, यदि आपको खुद संरक्षक बनना पड़े तो इसके लिए तैयार रहें. सेहत में शारीरिक कमजोरी महसूस होगी जो किसी स्वास्थ्य संबंधित बीमारी का कारण बन सकती है, थेरेपी लेने के लिए समय उपयुक्त चल रहा है.

 

वृष राशि
वृष राशि के लोगों का काम के अनुसार सैलरी न मिलने पर मन आज कुछ खिन्न हो सकता है, जिस कारण आपके मन में नौकरी बदलने का भी विचार आ सकता है. व्यापारी वर्ग को सभी स्तर के कारोबारी से बातचीत करते रहना चाहिए, आने वाले समय में वह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं. युवा वर्ग मिलनसार भाषा का अभ्यास करें, क्योंकि वह आपके कार्य को प्रभावित करेगा. कार्यस्थल की ओर से परिवार के साथ घूमने-फिरने की टिकट मिल सकती है, जिसका आनंद लेते हुए सभी लोग नजर आएंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से खानपान में हैवी डाइट अवॉइड कर मेवे, फल का इस्तेमाल लाभदायक रहेगा.

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों की असफलता क्रोध के रूप में जाहिर हो सकती है, जो लोगों को आप पर हंसने का मौका भी दे सकती है. शत्रु आपकी सिधाई का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए लोगों के साथ बहुत ज्यादा घुलने से व्यापारी वर्ग को बचना चाहिए. ग्रहों की स्थिति युवाओं का उनके मित्रों से विवाद करा सकती है, जिसे लेकर आपको पहले  से सतर्क रहना चाहिए. दान पुण्य को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, इसके लिए अपनी कमाई या बचत का कुछ हिस्सा दान में जरूर दें. दुर्घटनाओं के प्रति सचेत रहने की जरूरत है. स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन बाहर के खानपान से कुछ दिन परहेज करें.

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को कार्य और आराम के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा, दोनों की आपके लिए बेहद जरूरी है. व्यापारी वर्ग की बात करें तो आज के दिन उनके लिए लाभकारी साबित हो सकता है, बस जरूरत  है तो आपको सतर्क रहने की. युवा वर्ग आज के दिन धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए नजर आ सकते हैं. घर में शांत और सुखमय वातावरण माहौल बनाएं रखने का प्रयास करें, कोशिश करें अपना अधिकांश समय परिवार के साथ व्यतीत करें. सेहत में कुछ दिनों के लिए ठंडी खाने पीने की चीजों से परहेज करना होगा क्योंकि सर्दी जुकाम के साथ गला खराब होने की आशंका है.

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को सहकर्मियों के कार्य में टीका टिप्पणी करने से खुद को दूर रखना चाहिए, आपकी ओर से किये गए कमेंट पर लोग आपसे झगड़ा भी कर सकते हैं. जो लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान का कारोबार करते हैं, उनके लिए आज की शाम लाभकारी साबित हो सकती है. युवाओं की संगत उनके आत्मविश्वास में वृद्धि का कार्य करेगी, जो उन्हें उनके लक्ष्य के निकट पहुंचाने में मदद करेगा. घर के विवादों की आग में तेल डालने की जगह उसे शांत करने का प्रयास करें. हेल्थ में यदि कोई रोग पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है, तो अब उसे ठीक करने का रास्ता निकालना चाहिए.

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को अपने व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने चाहिए, उनका क्रोधी स्वभाव कार्यस्थल पर मामूली बातों पर विवाद करा सकता है. आज के दिन की ग्रहों की स्थिति व्यापारियों के सपोर्ट में है, आपके प्रयासों का पूरा फल मिलने की संभावना है. युवाओं को हनुमान जी के चरणों में शरण ले लेनी चाहिए, उनकी कृपा से आपके संकट दूर होंगे. रिश्तेदारों के साथ बिगड़े संबंध को सुधारने का अवसर मिलेगा, आज के दिन आपके द्वारा किये गई छोटे से प्रयास बड़ा फल दे सकते हैं. हेल्थ की बात करें तो शुगर के मरीजों को खानपान व मीठे पर संतुलन रखना चाहिए शुगर लेवल हाई हो सकता है.

तुला राशि
इस राशि के लोग कार्य से असंतुष्ट हो सकते है, जो काम बेमन से करने की वजह दे सकता है. टेलीकम्युनिकेशन के व्यापार से जुड़े लोगों को सोच समझ कर कदम उठाने होंगे, जल्दबाजी में लिए गए फैसले आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं. विद्यार्थियों को समय की महत्वता को समझते हुए इसका सदुपयोग करना चाहिए, वर्तमान समय में एक-एक क्षण आपके लिए बेहद कीमती है. आज के दिन उन कार्यों को प्राथमिकता दें जिससे परिवार और समाज में आपका मान सम्मान बढ़े. सेहत की बात करें तो गर्भवती महिलाओं को अपना खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए, अचानक से सेहत में गिरावट आने की आशंका है.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को पुरानी कंपनी से जॉब ज्वॉइन करने का ऑफर आ सकता है, जो भी निर्णय लें बहुत सोच समझकर लें. व्यापारी वर्ग के लिए लाभ को नजर में रखना महत्वपूर्ण है, लाभ को आधार मानते हुए ही व्यापारिक गतिविधियों को अंजाम दें. सैन्य विभाग में जाने की इच्छा रखने वाले युवाओं को फिजिकल फिटनेस पर अधिक ध्यान देना चाहिए, इसके लिए यदि जिम योग आदि का सहारा लेना पड़े तो बेझिझक लीजिए. आर्थिक स्थिति को स्थिर रखने के लिए खर्चों को लेकर सख्ती बरतें, त्योहारों का आगमन आपकी जेब ज्यादा ढीली करा सकता है. जिन लोगों को सर्वाइकल या साइटिका की समस्या है, उनकी समस्याएं आज के दिन बढ़ सकती है.

धनु राशि
धनु राशि के लोगों को ऑफिशियल कार्यों के प्रति समर्पण की भावना रखनी होगी, काम को नजरअंदाज करने से बचें. कुशल कर्मचारियों का सहयोग मिलने से व्यापारी वर्ग कारोबार को उन्नति के शिखर पर ले जाने में सफल हो सकेंगे. युवा वर्ग आज के दिन शांति की खोज में भटकते हुए नजर आ सकते है, मानसिक सुकून के लिए आपको शिव जी को जल चढ़ाना चाहिए. छोटों की गलतियों पर क्रोध करने के बजाय उन्हें प्यार से समझाएं, साथ ही उन्हें उनके नैतिक मूल्य और संस्कारों से भी अवगत कराएं. सेहत की बात करें तो रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से मौसम में आए छोटे-मोटे बदलाव भी आपको सिर दर्द, बदन दर्द जैसी समस्याओं से घेर सकते हैं.

मकर राशि
मकर राशि के लोगों की कर्मक्षेत्र की बात करें तो नौकरी के नए अवसर की घोषणा आपके नाम हो सकती है. व्यापारियों के लिए आज का दिन मिश्रित होने वाला है, न तो आप लाभ की और न ही हानि की स्थिति में रहेंगे. विद्यार्थियों के लिहाज से आज के दिन की बात करें तो आज आपका पढ़ाई में प्रदर्शन उम्दा होगा. यदि आप घर के मुखिया हैं तो कीमती वस्तुओं की सुरक्षा के देख-रेख अपने हाथों में ले, इस समय लापरवाही के चलते सामान गुम होने की आशंका है. स्वास्थ्य की दृष्टि से शारीरिक फिटनेस पर ध्यान रखें. व्यायाम और योग के अलावा खानपान संतुलित करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों का उच्च स्थानीय विशिष्ट लोगों से मेलजोल बढ़ता हुआ नजर आएगा. व्यापार में संपर्क हमेशा सोने की तरह चमकता है, इस बात का ध्यान कारोबारी को हमेशा रखना चाहिए. विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति रुझान कुछ कम होता हुआ नजर आएगा, इसलिए पुनः ध्यान लगाने का प्रयास करें. रिश्तेदारों के संपर्क में रहें. इसके लिए कभी आप उनसे मिलने जाए तो कभी आप उन्हें अपने घर आने को इनविटेशन दें. सेहत की बात करें तो शुगर पेशेंट को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए, इस समय खानपान को लेकर  खास सजगता बरतें.

मीन राशि
Horoscope 03 October 2023 मीन राशि के लोगों को कार्यस्थल की परिस्थिति में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. व्यापारी वर्ग की बात करे तो कारोबार में उत्कृष्टता की यात्रा के लिए मार्गदर्शन तैयार करें, यदि आप चाहे तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी ले सकते हैं. युवाओं को असफलता को अपनी हार मानने से बचना चाहिए, क्योंकि कभी कभी असफलता से ही सफलता की शुरुआत होती है. वर्तमान स्थिति को देखते हुए जितना हो सके हाथ समेटकर चले, क्योंकि आने वाले समय में आपको वित्तीय सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है. आज के दिन आपको मेडिटेशन, योग, ध्यान इत्यादि में समय व्यतीत करना चाहिए, क्योंकि इस समय मानसिक तौर पर खुद को मजबूत रखना है.

 

Related Articles

Back to top button