इस राज्य में 15 दिन के लिए स्कूल बंद,कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए लिया फैसला – RGH NEWS
देश

इस राज्य में 15 दिन के लिए स्कूल बंद,कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए लिया फैसला

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्यभर के स्कूलों में 31 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश करने का फैसला किया है. ये छुट्टियां 14 जनवरी तक रहेंगी. इन दिनों यूपी के सभी प्राइमरी और जूनियर स्कूल बंद रहेंगे. यानी ये आदेश क्लास 8 तक के स्कूलों पर लागू होगा.

31 दिसंबर से शुरू हो रही हैं शीतकालीन छुट्टियां

जानकारी के अनुसार, मौसम को देखते हुए जिलों के डीएम ठंड बढ़ने पर स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया करते थे. लेकिन इस साल शैक्षणिक कलैंडर में ही शीतकालीन छुट्टियों का आदेश दिया गया था. इसके अलावा यूपी में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए भी सख्ती बढ़ा दी गई हैं.

ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए बढ़ाई सतर्कता

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है. अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने सभी जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है. ये गाइडलाइंस ठीक वैसे ही है, जब अगस्त और अक्टूबर में विद्यालय खोलने के समय जारी किए गए थे.

 

ये हैं गाइडलाइंस

– सभी स्कूलों को हर दिन सैनिटाइज कराया जाए.
– स्कूलों में सैनिटाइजर, हैंडवाश व थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की जाए.
– किसी भी छात्र या छात्रा को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा.
– बच्चों को स्कूल भेजने के लिए पहले अभिभावकों से सहमति लेनी होगी.
– स्कूल में प्रवेश व छुट्टी के समय शारीरिक दूरी का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए.
– सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा.
– प्रदेश के सभी बोर्ड के स्कूलों पर ये व्यवस्था लागू की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button