इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला….9 से 18 नवंबर तक स्कूलों को बंद करने का ऐलान

All School Closed in delhi देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन हवा जहरीली बनती जा रही है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 9 नवंबर से 18 नवंबर तक प्रदेश के सभी स्कूलों में विंटर ब्रेक लगा दी है
जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में प्रदूषण के चलते 10वीं और 12वीं को छोड़ सभी स्कूलों की सभी क्लास ऑनलाइन चल रही है। ऐसे में प्रदूषण के चलते जो स्कूल बंद करने पड़े हैं उससे कहीं बच्चों की पढ़ाई का नुकसान ना हो। इसलिए, इन छुट्टियों को विंटर ब्रेक के साथ एडजस्ट किया जा रहा है।
read more: CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा DA
All School Closed in delhi: आपको बता दें कि आज सुबह सात बजे नई दिल्ली में AQI 421 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुबह 7 बजे के आंकड़ों के अनुसार, लोधी रोड, जेएलएन स्टेडियम, सिरी फोर्ट, अरबिंदो मार्ग और दिलशाद गार्डन जैसे कुछ स्टेशनों को छोड़कर लगभग सभी स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स “गंभीर” श्रेणी में दर्ज किया गया।



