देश

इस बैंक में दिनदहाड़े 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की लूट,तोड़ दिए थे CCTV कैमरे

Bihar Vaishali बिहार : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात बदमाश एक्सिस बैंक से एक करोड़ रुपए लूटकर आसानी से फरार हो गए पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। बताया जाता है कि तीन पुलवा चौक स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार को दो बाइक पर आए पांच हथियारबंद बदमाश ग्राहक बनकर घुस गए फिर, घटना को अंजाम देकर फरार हो गए बताया जाता है कि बदमाश 1 करोड़ रुपये से ज्यादा लूटकर फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई।

Read more: Raigarh News: जिला सक्ती भ्रमण पर डीआईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर-एसपी से भेंटकर लिये जिले की कानून व्यवस्था की जानकारी

Bihar Vaishali क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक पंकज सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है जिले से बाहर निकलने वाले सभी मार्गों पर वाहन की तलाशी ली जा रही है। इस मामले में पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है बताया जाता है कि बैंक में घुसते ही बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया बदमाश लूट के दौरान सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए

ख़बर शेयर करें:

Back to top button