इस बैंक ने फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को दिया तोहफा – RGH NEWS
बिजनेस

इस बैंक ने फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को दिया तोहफा

फेस्टिव सीजन नई दिल्ली. फेस्टिव सीजन में यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (Unity Bank) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, चुनिंदा अवधि के लिए यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है. यह ब्याज दरें 2 करोड़ से कम की रकम वाली एफडी पर बढ़ाई गई है. बैंक की नई ब्याज दरें 9 अक्टूबर, 2023 से लागू की गई हैं.

यूनिटी बैंक ने 701 दिनों की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला किया है. बैंक अब वरिष्ठ नागरिकों को 9.45 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज देगा. इसी अवधि पर बैंक आम ग्राहकों को 8.95 फीसदी के हिसाब से ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

1001 दिनों की अवधि वाली एफडी पर सबसे ज्यादा 9.50 फीसदी ब्याज
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर वरिष्ठ नागरिकों के ग्राहकों को 1001 दिनों की अवधि वाली एफडी पर सबसे ज्यादा 9.50 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज ऑफर कर रहा है. वहीं आम ग्राहकों को यह बैंक इसी अवधि पर 9 फीसदी के हिसाब से ब्याज ऑफर कर रहा है. इसके अलावा यह बैंक 181-201 दिन और 501 दिन की अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 9.25 फीसदी और आम ग्राहकों को 8.75 फीसदी सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है.

Read more:उत्तर भारत के कई शहरों में महसूस हुए भूकंप के झटके

आम ग्राहकों को 4.5 फीसदी से लेकर 9 फीसदी सालाना ब्याज
फेस्टिव सीजन यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अब 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी पर अपने आम ग्राहकों को 4.5 फीसदी से लेकर 9 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 4.5 फीसदी से लेकर 9.5 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

 

Related Articles

Back to top button