धर्म

इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2023ग्रहों की चाल को लेकर विज्ञान और ज्योतिष शास्त्र में अलग-अलग मत हो सकते हैं, लेकिन कई जगहों पर दोनों का निष्कर्ष एक ही निकलता है। साइंस में जहां ग्रहण को महज खगोलीय घटना माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में यह बहुत महत्वपूर्ण चीज मानी जाती है, क्योंकि, हिंदू धर्म में सूर्य को महज एक ग्रह नहीं माना जाता है, उनको भगवान भास्कर कहा जाता है और सभी ग्रहों का राजा माना जाता है।

रिंग के आकार का दिखाई देगा सूर्य

साल 2023 में दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण लगने थे, जिनमें से एक सूर्य और एक चंद्र ग्रहण लग चुके हैं। अभी भी 1 सूर्य ग्रहण और 1 चंद्र ग्रहण लगना बाकी है। सूर्य ग्रहण की बात करें तो साल की आखिरी और दूसरा ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इसमें पूरी तरह से सूर्य ढक नहीं पाएगा और वह रिंग के आकार का दिखाई देगा, इसलिए विज्ञान में इस तरह के ग्रहण को रिंग ऑफ फायर कहते हैं।

read more: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए , पढ़े क्या-क्या लिए गए निर्णय विस्तार से…

सूतक काल नहीं होगा मान्य

Surya Grahan 2023:  साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार 14 अक्‍टूबर 2023 की रात 8 बजकर 34 मिनट से होगी और इसका समापन मध्‍यरात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर होगा। ऐसे में यह रात होने की वजह से यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में यहां सूतक काल मान्‍य नहीं होगा। यह ग्रहण अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक, प्रशांत महासागर और आर्कटिक में दिखाई देगा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button